दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। पुलिस
सिकंदराबाद। पुलिस चौकी सिकंदराबाद के निकट ट्रक से टकराकर एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सीतापुर जिले के एक भाजपा नेता समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए हैं।
रविवार की रात सीतापुर के भाजपा नेता कार से किसी वैवाहिक समारोह में आए थे। कार में ड्राइवर और दो गनर भी थे। पुलिस चौकी के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवारों को हल्की फुल्की चोटें आईं। कार मौके पर ही खड़ी कर भाजपा नेता किसी अन्य वाहन से सीतापुर रवाना हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। संवाद