फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फॉर्मर रजिस्ट्री की तिथि बढ़ी, अब 31 मार्च तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिन किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है, वह परेशान न हो। फार्मर रजिस्ट्री की समय सीमा बढ़ा दी गई है, जो अब 31 मार्च कर दी गई है। जो किसान अभी तक फार्मर रजिस्ट्री कराने से छूट गए हैं, वह समय रहते करा सकते हैं। जनपद में अभी तक मात्र 38 प्रतिशत किसानों के ही फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार किसानों का डिजिटल डाटा तैयार करा रही है। किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य कर दिया है। जिले में नवंबर 2024 से फार्मर रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया था। जिले की सात तहसीलों के 7.18 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी हैं, जिसमें अब तक 38 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है।
अब भी करीब 62 प्रतिशत से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी हैं, जिसके लिए समय बढ़ा दिया गया है। उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने बताया कि शासन ने फार्मर रजिस्ट्री की तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया है। उन्होंने बताया कि जनवरी तक 25 प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य था, लेकिन अब 31 मार्च तिथि बढ़ाते हुए शत-प्रशित किसानों की रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी किसानों से अपील है कि समय रहते फार्मर रजिस्ट्री करा लें। किसान जनसेवा केंद्र या स्वयं मोबाइल से अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें