फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेट्रोल पंप के पूर्व कर्मी का शव बंद ईंट भट्ठे में मिला, हत्या का आरोप

Mon, 27 Oct 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक ओम जी यादव का फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
मैगलगंज। तीन दिन से लापता रहजनिया गांव निवासी ओमजी यादव (22) का सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित बंद ईंट भट्ठे में क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला। उसके सिर, सीने और हाथ पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया।
विज्ञापन

ओमजी पहले पहले एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। विवाद के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस ने मृतक की बहन सरिता की तहरीर पर पंप के मैनेजर नंद किशोर तथा कर्मचारी दिवाकर और सालिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सरिता ने बताया कि ओमजी लालपुर में स्थित जेपी फिलिंग स्टेशन पर काम करता था। पेट्रोल पंप पर हो रही घटतौली की जानकारी ओमजी को मिल गई थी। इसके सुबूत उसके मोबाइल फोन में थे। इसके बाद पंप मैनेजर नंद किशोर ने उसे काम से निकाल दिया था। 20 अक्तूबर से वह पंप पर नहीं जा रहा था।
विज्ञापन

सरिता के मुताबिक, 25 अक्तूबर को पंप पर कार्यरत दिवाकर और सालिक ने ओम जी को पंप पर बुलाया। कहा कि अब तुम यहां काम नहीं करोगे। इस पर ओमजी ने मालिक को घटतौली का वीडियो दिखाकर शिकायत करने की बात कही। आरोप है कि दिवाकर ने उसे फोन कर टंकी पर बुलाया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मैगलगंज कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी बाइक उसी बंद भट्ठे के पास खड़ी मिली थी, जहां सोमवार को शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ मितौली यादवेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों नामजदों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक ओम जी यादव का फ़ाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें