फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. बेनजीर कांग्रेस से निष्कासित

Sat, 18 Jun 2016 11:16 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में समाजवादी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. बेनजीर उमर को कांग्रेस से निकाल दिया गया है।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनकी पार्टी सदस्यता निरस्त कर दी है। इसकी पुष्टि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने की। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के अध्यक्ष राम कृष्ण द्विवेदी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह को भेजे पत्र में कहा है कि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. बेनजीर उमर ने वास्तविकता छिपाकर 14 मई को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय आकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। छानबीन में यह पता चला कि डॉ. बेनजीर उमर समाजवादी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। यही नहीं पिछले दिनों समाजवादी पार्टी की बैठक में मौजूद रहीं। वहां उनके दोहरे चरित्र को लेकर कहासुनी और मारपीट भी हुई थी। 
गलत तथ्यों के आधार पर कांग्रेस में घुसपैठ बनाने की डॉ. बेनजीर उमर की साजिश संबंधी मामले में खीरी जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी कांग्रेस की सदस्यता निरस्त कर दी है। अब उनका कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें