फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से दिन भर बेहाल रहे लोग

Sat, 18 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
hot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीच-बीच में छाए बादलों ने खूब तरसाया, कहीं धूप तो कहीं छाया
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से बढ़ रही परेशानियां
बारिश का मौसम शुरू होने के बावजूद मौसम के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप से लोग बुरी तरह बेहाल हैं। आसमान में उमड़ने घुमड़ने वाले बादल तरसा कर चले जाते हैं। कहीं हल्की फुल्की बारिश हुई भी तो मौसम में सुधार होने की बजाय उमस और ज्यादा बढ़ जाती है। शनिवार को मौसम के तल्ख तेवर से लोग काफी बेहाल रहे।
शनिवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे लेकिन दस बजे के बाद आसमान साफ हो गया और कड़ी धूप निकल आई। एक तो उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप, ऊपर से अंधाधुंध बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन भर कड़ी धूप के कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। इस दौरान कभी बादल छा जाने से कुछ देर के लिए राहत मिली तो कभी कड़ी धूप के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दिन में शहर समेत कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई लेकिन इससे राहत मिलने की बजाय उमस और ज्यादा बढ़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 34.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान तो गर्मी के मौसम के हिसाब से सामान्य है लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से सुबह शाम भी गर्मी में कमी नहीं आ रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को न तो घर में राहत मिल रही है न बाहर। कूलर और पंखे भी पसीना सुखा पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें