फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ को ट्रेन में की सजावट, टूरिज्म विभाग ने दिया है ईको ट्रेन का नाम 

Thu, 08 Feb 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
bird festival in dudhwa
विज्ञापन
वन विभाग की तरफ से रेलवे को एक पत्र भेजा गया था। जिसमें सात फरवरी से मैलानी से ट्रेन में सजावट आदि की परमीशन मांगी गई थी। रेलवे की तरफ से परमीशन दे दी गई लेकिन किन्हीं कारणों से यह कार्यक्रम बढ़ा दिया गया है। अब ट्रेन में सजावट नौ फरवरी से की जाएगी। मैलानी के स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पहले वन विभाग की तरफ से सात फरवरी को मैलानी से बेलरायां जाने के लिए ट्रेन की सजावट आदि का पत्र मिला था। जिसपर विभाग ने स्वीकृति दे दी थी। लेकिन अब नौ फरवरी को उसी दिन से ट्रेन चलेगी। बताया कि यह कोई स्पेशल ट्रेन नहीं है रोजाना की तरह चलने वाली ट्रेन की बोगियों की सजावट कर उसमें बैनर और पोस्टर वन विभाग लगाएगा। मैलानी से जाने वाली 52254 तथा मैलानी आने वाली 52251 ट्रेनों में यह व्यवस्था की गई है। प्रत्येक दिनों की तरह यह ट्रेन गोंडा तक ही जाएगी लेकिन उसमें वन विभाग बर्ड फेस्टिवल के पोस्टर आदि लगाकर सजावट करेगा। 
विज्ञापन



आम सैलानियों की इंट्री होगी फ्री, खाने का देना होगा पैसा 

बर्ड फेस्टिवल को लेकर आम सैलानियों की इंट्री पर लोग ऊहापोह की स्थिति में थे लेकिन बर्ड फेस्टिवल के दिन आम सैलानी भी आसानी से अंदर जा सकेंगें। मुख्यमंत्री का आगमन होना है इसके लिए सुरक्षा चेकिंग के बाद ही आम सैलानियों को अंदर प्रवेश दिया जाएगा। जबकि वहां लगे स्टॉलों पर वह टोकन प्राप्त कर खरीददारी भी कर सकेंगें। इससे आम लोगों में होने वाली शंका भी दूर हो गई है। 
बता दें कि बर्ड फेस्टिवल को लेकर आम सैलानियों में भी काफी रोमांच है। स्विस कॉटेज फ्लोरिकन विलेज देखने के लिए बीते दो दिनों से आम सैलानियों का तांता लगा रहा। लोग अद्भुत विलेज को देखकर जहां आश्चर्यचकित हुए हैं। वहीं नौ फरवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह में प्रवेश को लेकर उनमें शंका भी थी। लेकिन अब उनकी यह शंका दूर हो गई है। बर्ड फेस्टिवल के उद्घाटन के दिन आम सैलानी भी अंदर प्रवेश कर सकेंगें। इसके लिए सभास्थल में दो हजार लोगों की व्यवस्था भी की गई है। पार्क के डीडी महावीर कौजलगि ने बताया कि आम सैलानी अंदर जा सकेंगे तथा अंदर स्टॉल लगाए गए हैं। जिनपर खरीददारी करने के लिए उनको टोकन दिया जाएगा इस टोकन के जरिए वह खरीददारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का यह रहेगा कार्यक्रम 
दोपहर 12 बजे आगमन कार्यक्रमस्थल 
12 से 12:25 पर मुख्यमंत्री फीता काटकर बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगें, फोटो गैलरी का अवलोकन एवं बर्ड रिंगगिंग कार्यक्रम तथा स्टाल क्षेत्र का भ्रमण 
दोपहर 12:25 से 12:27 मंच पर मुख्यमंत्री का आगमन एवं स्वागत 
दोपहर 12:27 से 12:29 मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्जवलन 
दोपहर 12:29 से 12:39 वन एवं वन्यजीव मंत्री का संबोधन 
दोपहर 12:39 से 12:42 प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागध्यक्ष द्वारा वन एवं वन्यजीव विभाग का परिचय 
दोपहर 12:42 से 12:45 प्रमुख सचिव वन एवं वन्यजीव का सम्बोधन 
दोपहर 12:45 से 12:50 दुधवा एवं कतर्निया घाट पर तैयार की गई प्रमोटिनल फिल्म का विमोचन 
दोपहर 12:50 से 12:55 दुधवा पर काफी टेबुल बुक, प्रदेश के प्राणि उद्यान फोटो परिचय, ईको टूरिज्म, सर्किट बोर्ड, ईको टूरिज्म सर्किट बुकलेट, सारस डाक्यूमेंटी सीडी का विमोचन 
विज्ञापन

दोपहर 12:55 से 01:10 अंर्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय अतिथियों तथा कारपोरेट डोनर्स का सम्मान 
दोपहर 01:10 से मुख्यमंत्री का संबोधन 
दोपहर 01:25 से 01:30 प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें