फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: ममरी में दहशत का पर्याय बनी बाघिन को शावक संग पकड़ा, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

Wed, 23 Apr 2025 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

ममरी वन रेंज इलाके में पिछले काफी समय से दहशत का पर्याय बनी बाघिन को पकड़ लिया गया। एक शावक भी पकड़ा गया है। इस बाघिन ने बीते साल दो लोगों को मार दिया था। 
विज्ञापन
पिंजड़े में कैद बाघिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के ममरी इलाके में कई दिनों तक चली कार्रवाई के बाद दहशत का पर्याय बाघिन को शावक के साथ पकड़ लिया गया है। उसे डॉक्टर और वनकर्मियों की निगरानी में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

विज्ञापन


पिछले वर्ष माह अगस्त और सितंबर में ग्राम इमलिया निवासी किसान अमरेश कुमार और मूड़ा अस्सी निवासी किसान जाकिर अली को मारने वाली बाघिन ने 12 अप्रैल को ग्राम मूड़ा जवाहर निवासी किसान मुन्नालाल पर हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर घायल हो गए थे। बाघिन के बढ़ते हमलों से क्षेत्र में इस कदर दहशत थी कि लोगों ने खेतों पर जाना बंद कर दिया था। बाघिन, शावक के साथ सरायन नदी के आसपास घूम रही थी। 

मुख्यमंत्री योगी ने दिए थे निर्देश 
वनकर्मी बाघिन को खदेड़ने की कोशिश में लगे थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर क्षेत्रवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल 15 अप्रैल को गोला विधायक अमन गिरि के साथ लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला और उन्हें समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को बाघिन पकड़वाने के निर्देश दिए। इतना सब होने के बाद बाघिन को पकड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। 
विज्ञापन


रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि झाड़ी के आसपास खाबड़ भी लगाई गई थी। सोमवार की रात बाघिन का शावक जब खाबड़ में फंस गया तो विशेषज्ञ टीम ने उसे खाबड़ से निकाल कर पिंजरे में बंद कर लिया। मंगलवार की शाम बाघिन जब शावक की तलाश में झाड़ी से बाहर निकली तो एक्सपर्ट टीम के डॉक्टर दीपक और डॉक्टर दयाशंकर ने उसे ट्रैंकुलाइज कर पिंजड़े में बंद कर लिया। पिंजड़े में कैद शावक और बाघिन को वनकर्मियों और डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें