फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मल्लबेहड़-लखनपुरवा गांव में वन विभाग ने उड़ाए ड्रोन, पिंजरा लगाने की तैयारी

Wed, 23 Jul 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा वनरेंज के मल्लबेहड़ गांव के बाहर खेत में एक बुजुर्ग सोबरन लाल का शव मिलने के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ है। वन विभाग की टीम ने घटना स्थल के आस पास ड्रोन उड़ाकर बाघ की लोकेशन जानने का प्रयास किया। विभाग पिंजरा लगाने की भी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


धौरहरा वनरेंज के लखनपुरवा गांव निवासी सोबरन लाल मंगलवार को घर से मल्लबेहड़ गांव में केले के खेत में काम करने गया था। ग्रामीणों के मुताबिक वहीं खेत में बैठे बाघ ने हमला कर उन्हें मार डाला। जबकि वन विभाग तेंदुए का हमला बता रहा था। इसको लेकर क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी और ग्रामीणों के बीच नोंकझोक भी हुई। बुधवार को वन विभाग की टीम लखनपुरवा मल्लबेहड़ गांव पहुंची और ड्रोन उड़ाकर बाघ की लोकेशन जानने का प्रयास किया। हालांकि, कोई लोकेशन नहीं मिली। वन विभाग टीम घटना स्थल के पास पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहा है।


बा
वन विभाग का दावा : मृतक के शव पर नहीं थे कोई निशान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
धौरहरा। लखनपुरवा गांव निवासी किसान सोबरन लाल की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस और वन विभाग को संदेह हो रहा है, कि किसान की मौत का कारण कुछ और ही है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी के मुताबिक उसके शरीर पर कोई पंजे या दांत के निशान नहीं थे। बस घिसटने से त्वचा छिली थी, मुंह से झाग निकल रहा था। दूसरे दिन ड्रोन कैमरे में भी बाघ या तेंदुए की कोई लोकेशन न मिलना संदेह पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें