फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिजली-पानी के लिए मचा हाहाकार

Tue, 03 Nov 2015 06:24 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली-पानी की समस्या एक बार फिर गहराने लगी है। एक तरफ शहर के कृष्णा टॉकीज के पास स्थित नलकूप खराब होने से कई मोहल्लों के लोगों को पिछले पांच दिन से पानी नहीं मिल पा रहा है, वहीं मंगलवार को सीतापुर में 132केवी बिजली लाइन का जंपर उड़ने से लोगों को कई घंटे बिजली सप्लाई नहीं मिली। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे सीतापुर से लखीमपुर स्थित छाउछ उपकेंद्र को जोड़ने वाली 132केवी की बिजली लाइन का जंपर अचानक उड़ गया। इससे लोगों को कई घंटे बिजली सप्लाई नहीं मिली। बिजली अधिकारियों से बात की तो वह सिर्फ लोगों को आश्वासन ही देते रहे।
इधर, शहर के गोला रोड पर कृष्णा टॉकीज के पास स्थित नलकूप का मोटर चार दिन पहले फुंक गया था। इसकी जानकारी होने पर नगर पालिका कर्मी नलकूप का मोटर खोल ले गए थे लेकिन पांच दिन बाद भी नगर पालिका इस नलकूप को ठीक नहीं करा सकी।
विज्ञापन

बता दें कि इस नलकूप से मोहल्ला संकटा देवी, भटनागर कॉलोनी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी, संतोषनगर कॉलोनी समेत कई मोहल्लों की पेयजल सप्लाई बाधित हो गई। नलकूप दुरुस्त करने और पेयजल सप्लाई बहाल करने को लेकर मोहल्ले के लोगों ने कई बार नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक नलकूप दुरुस्त नहीं हुआ है। बताते हैं मंगलवार को नलकूप का मोटर लेकर नगर पालिका के कर्मचारी वहां पहुंचे, लेकिन देर शाम तक मोटर नहीं लग पाया, जिससे पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें