दशहरा मेला के सांस्कृतिक मंच पर नगर पालिका परिषद के सौजन्य से भारत विकास परिषद के तत्वावधान में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश दर्शकों का मन मोह लिया। अधिशाषी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सबसे पहले हिमांशु गुप्ता एंड पार्टी ने गणेश वंदना पेश कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बचपन बचाओ को समर्पित रहा।
विशेष प्रस्तुति के रूप में माधव चिल्ड्रेन एकेडमी की नाटिका ‘तू न आना इस देश मेरी लाड़ो’ ने दर्शकों के मन को छू लिया। वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग की दस-दस टीमों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। निर्णायक विशाल सेठ और जसविंदर कौर के निर्णयानुसार वरिष्ठ वर्ग में गुरुनानक विद्यक सभा की टीम विजेता और नवभारत पब्लिक स्कूल को उपविजेता घोषित किया। इसी प्रकार कनिष्ठ वर्ग में महंत हरी सिंह निर्मल पब्लिक स्कूल विजेता और मार्डन स्कूल कस्ता उपविजेता रहा।
जूनियर वर्ग में जनता मांटेसरी स्कूल की ‘मेरी डारी रे मटकिया फोड़ यशोदा तेरे लाला ने पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति ‘मैं राम जी की कृपा से’ भी दर्शकों ने खूब सराहा। इसी तरह वरिष्ठ वर्ग में शैडो इंटरटेनमेंट गु्रप के सूरज बाबू की प्रस्तुति ‘सरहद पर जब वो होते हैं घर में हम चैन से सोते हैं’ रंग दे बसंती और शास्त्रीय नृत्य के दृश्यों पर भी दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रूपम तिवारी, इकाई अध्यक्ष सुनीता शुक्ला, सचिव प्रसून टंडन ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में नीलम गुप्ता, राधा मिश्रा, प्रतीक बरनवाल, राजेश बरनवाल, ज्ञान प्रकाश बरनवाल, जीएन तिवारी, बबिता बरनवाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नामिता विश्वास ने किया। पूर्णिमा मिश्रा के निर्देशन में प्रस्तुत प्राइमरी स्कूल सुआगाड़ा के बच्चों की प्रस्तुति को भी सराहा गया।
इस अवसर पर प्रयास संस्था की छात्रा इकाई ने कठपुतली नृत्य के माध्यम से दर्शकों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांतीय संरक्षक कृष्ण मोहन मेहरोत्रा, पूर्वाध्यक्ष श्रीपाल जैन, प्रवीण प्रकाश बरनवाल, रीना, दुर्गेश गुप्ता, राज किशोर पाडेय प्रहरी, शिवकुमार रस्तोगी, श्वेता टंडन, प्रतिमा रस्तोगी स्वर्ण सिंह कंबोज, प्रयास के आनंद अग्निहोत्री, सत्येंद्र द्विवेदी, छाया पांडेय, जेएन मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।