फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अधिक उपज के लिए मिट्टी की जांच जरूरी’

Wed, 22 Apr 2015 07:44 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोशननगर महेशपुर सहकारी समिति के किसान क्लबों की गोष्ठी में अधिक उपज के लिए मिट्टी की जांच कराकर उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रोशननगर के बाजार में जय गुरुदेव कृषक क्लब रोशननगर और पटेल कृषक क्लब बंजारगंज की संयुक्त गोष्ठी में इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक एससी मिश्रा ने अधिक उपज लेने के लिए मिट्टी की जांच जरूरी बताई। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध रसायनिक खादों के प्रयोग से खेत की उर्वरा शक्ति घटती जा रही है। इसलिए मिट्टी की जांच कराकर वैज्ञानिकों की बताई गई सलाह के अनुसार खादों का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने खेती के लिए कंपोस्ट और गोबर की खाद को बहुउपयोगी बताया।
जिला सहकारी बैंक की पैक्स डेवलपमेंट सेल के रिसोर्स पर्सन अब्दुल साबेज खां और आशीष कुमार सिंह ने किसान क्लबों की महत्ता, उपयोगिता, इनके जरिए होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की तमाम समस्याएं किसान क्लब के जरिए हल हो सकती हैं। रोशननगर क्लब के मुख्य समन्वयक कमलेश कुमार और बंजारगंज के मुख्य समन्वयक विजय कनौजिया ने खेती संबंधी समस्याएं बताईं। समिति सचिव कामता सिंह कुशवाहा ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए समय पर लेनदेन करने वाले सदस्यों को तीन लाख रुपये तक तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से ऋण दिया जाता है। इस मौके पर जगदीश प्रसाद, रामसागर, छोटेलाल, विनोद कुमार, लालजी प्रसार, अरवेंद्र कुमार अग्निहोत्री, रामनरेश, श्रीपाल, फूलचंद्र सक्सेना, जयप्रकाश अग्निहोेत्री, मस्सी खां, अशोक कुमार अग्निहोत्री, जीवनलाल, लालसिंह, उमेश कुमार अग्निहोत्री और रामनरेश वर्मा सहित समिति के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आश्रित को मिली एक लाख की चेक
गोला गोकर्णनाथ। रोशननगर समिति से लेनदेन करने वाले गांव के ही जगदीश प्रसाद की 15/16 नवंबर की रात में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके आश्रित को इफ्को टोकियो से ‘खाद तो खाद बीमा साथ’ योजनांतर्गत एक लाख का चेक मृतक के पुत्र ज्ञानचंद वर्मा को इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक एससी मिश्र ने सौंपा। उन्होंने बताया कि इस योजना में समिति सदस्य से कोई प्रीमियम नहीं ली जाती बल्कि इफ्को की एक बोरी खरीद पर 4000 रुपयों का बीमा स्वत: हो जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें