फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अच्छे नंबरों के लिए इलेक्ट्रोस्टेटिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी करें पहले तैयार

Tue, 10 Feb 2026 10:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रवक्ता बृजेश कुमार वर्मा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बोर्ड परीक्षा जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छात्र-छात्राओं की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भौतिक विज्ञान ऐसा विषय है, जिसमें सही रणनीति अपनाकर अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। विषय विशेषज्ञों का मानना है कि बिना घबराए, योजनाबद्ध ढंग से पढ़ाई करने पर सफलता तय है।
विज्ञापन

धर्मसभा इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता बृजेश कुमार वर्मा बताते हैं कि विद्यार्थियों को सबसे पहले इलेक्ट्रोस्टेटिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, ऑप्टिक्स और सेमीकंडक्टर अध्यायों की तैयारी पूरी करनी चाहिए। इन अध्यायों से बोर्ड परीक्षा में हर साल महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं। विशेष रूप से गाउस का नियम, पी-एन जंक्शन डायोड और नाभिकीय संलयन जैसे टॉपिक पर मजबूत पकड़ बनाना जरूरी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, भौतिक विज्ञान में मूल सिद्धांतों और नियमों की स्पष्ट समझ होने से कठिन न्यूमेरिकल प्रश्न भी आसानी से हल हो जाते हैं। डेरिवेशन और संख्यात्मक प्रश्नों का लिखित अभ्यास तीन से चार बार जरूर करें, जिससे परीक्षा के दौरान समय की बचत होती है।
विज्ञापन

फार्मूले, मात्रक और डायग्राम-तीनों हैं जरूरी
छात्रों को सभी महत्वपूर्ण सूत्रों की एक अलग सूची बनानी चाहिए और उनके मात्रक व विमाएं याद रखनी चाहिए। उत्तरों को प्रभावी बनाने के लिए साफ-सुथरे नामांकित चित्र और सर्किट डायग्राम का प्रयोग करें। इससे उत्तर स्पष्ट होता है और परीक्षक पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। पिछले तीन से पांच वर्षों के यूपी बोर्ड प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न समझ में आता है और बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों की पहचान होती है। प्रश्नपत्र मिलने के बाद शुरुआती 15 मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस समय में वे प्रश्न चिन्हित करें, जो अच्छी तरह आते हों और उनके उत्तर पहले लिखें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और समय प्रबंधन बेहतर होता है। नियमित पढ़ाई, अभ्यास और शांत मन से परीक्षा देने पर भौतिक विज्ञान में अच्छे अंक पाना मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें