फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा की पात्रता सूची का फिर होगा सत्यापन

Fri, 20 May 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो -लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
खाद्य पदार्थ - फोटो : Demo
विज्ञापन
काम 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा के तहत तैयार की गई पात्र परिवारों की सूची का अब फिर से सत्यापन होगा। यह काम 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सत्यापन में अपात्र मिलने वाले परिवारों का नाम सूची से हटाने की कार्रवाई होगी। जबकि छूटे हुए पात्र परिवारों को सूची में शामिल कर उनके राशनकार्ड जारी किए जा सकेंगे। इस प्रक्रिया के पूरी होने में दो माह से अधिक का समय लग सकता है। 
खाद्य सुरक्षा की पात्रता सूची में गड़बड़ियों की तमाम शिकायतों के चलते शासन ने खाद्य सुरक्षा की पात्रता सूची का फिर से सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए पूर्ति विभाग ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को पात्रता सूची 31 मई तक भेज देगा। पात्रता सूची के सत्यापन के संदर्भ में 31 मई को जिले के सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सत्यापन का काम पूरा करने की रणनीति तैयार की जाएगी। 30 जून तक हर हाल में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को मौजूदा पात्रता सूची उपलब्ध कराने के साथ जिले के सभी उचित दर विक्रेताओं को भी प्रदर्शन के लिए सूची उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को सूची सत्यापन की जिम्मदारी सौंपी गई है। इस कार्य में और किन कर्मचारियों को लगाया जाना है यह 31 मई को एसडीएम और बीडीओ की बैठक में तय किया जाएगा। 
--
भरी जाएंगी रिक्त उचित दर की दुकानें
खाद्य सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद ने जिले में विभिन्न कारणों से रिक्त पड़ी राशन की दुकानों पर नए कोटेदारों की नियुक्ति तत्काल किए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएसओं ने बताया कि जल्दी ही रिक्त दुकानों पर कोटेदारों को नियुक्त किया जाएगा। नगरीय क्षेत्र में यह काम इसी माह पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

--
भ्रष्ट कोटेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर होगी कार्रवाई
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा को प्रभावी ढंग और पारदर्शिता के साथ लागू करने के लिए भ्रष्ट कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस बावत 24 मई को शाम 4.30 बजे मंडी परिसर में जिले भर के कोटेदारों की बैठक होगी। जिसमें खाद्य सुरक्षा और अच्छे ढंग से लागू करने से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें