फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त

Thu, 21 Jan 2016 06:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव अनिल कुमार को खीरी जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया है। सात फरवरी को होने वाले मतदान की निगरानी के लिए वह पांच फरवरी को ही जिले में आ जाएंगे। इसके बाद वह तैयारियों की समीक्षा करेंगे। आयोग ने इस संबंध में निर्वाचन कार्यालय को फैक्स भेजकर सूचित किया है।
विज्ञापन

जिले में ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोग से जारी अधिसूचना की सभी अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र बनाने का काम आखिरी चरण में चल रहा है। अधिसूचना के मुताबिक पांच फरवरी को दोपहर तीन बजे तक ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों का नामांकन कराया जाएगा और इसके बाद कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। छह फरवरी को नाम वापसी की तिथि तय की गई है, जबकि सात फरवरी को मतदान कराया जाएगा। इसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने छोड़ी एक-एक सीट
दो सीटों से जीत हासिल करने वाले दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक-एक सीट छोड़ने का घोषणा पत्र भरा है। फूलबेहड़ ब्लाक के वार्ड संख्या 56 (खंभारखेड़ा प्रथम) और 59 (खंभारखेड़ा एवं गंगाबेहड़) से एक ही महिला प्रत्याशी ज्योति यादव ने जीत हासिल की थी, लेकिन उन्होंने बुधवार को वार्ड संख्या 56 की सीट छोड़ने संबंधी घोषणा पत्र भर दिया। इससे वार्ड संख्या 59 से क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद खाली हो गया। वहीं पलिया ब्लाक के वार्ड संख्या 72 (नगला एवं पलियाकलां) और 74 (पलियाकलां एवं फरसहिया) से एक ही प्रत्याशी महेश कुमार ने चुनाव जीता था, लेकिन अब महेश कुमार ने वार्ड संख्या 72 की सीट छोडने की घोषणा की है। इन दोनों सीटों पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने पर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें