फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालयों में तालाबंदी कर प्रमुखों ने भरी हुंकार

Mon, 08 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तालाबंदी
विज्ञापन
ब्लाक कार्यालयों में तालाबंदी कर प्रमुखों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार बढ़ाने की मांग, प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जताया रोष
क्षेत्र पंचायतों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार बढ़ाने की मांग को लेकर समस्त 15 ब्लाक कार्यालयों में सोमवार को तालाबंदी कर कामकाज ठप कर दिया गया। ब्लाक प्रमुखों की अगुवाई में सदस्यों ने ब्लाक मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद सभा कर मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद प्रमुख और सदस्य जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। 
उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के आह्वान पर प्रमुखों ने अधिकारों में कटौती को बहाल करने समेत सात सूत्री मांगों का जल्द निस्तारण कराने के लिए आंदोलन छेड़ रखा है। इसी कड़ी में आंदोलन को धार देने के लिए सोमवार को सभी 15 ब्लाक मुख्यालयों में प्रमुख की अगुवाई में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने तालाबंदी कर कामकाज ठप कर दिया। इससे आम नागरिकों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सदर ब्लाक में प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष वर्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने कार्यालयों पर ताला जड़ दिया। प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद सभा हुई, जिसमें प्रधान राघवेंद्र सिंह उर्फ बबलू, हरीश वर्मा, मिथिलेश सिंह ने प्रमुखों के आंदोलन का समर्थन का एलान किया। बेहजम ब्लाक में प्रमुख अनिल वर्मा और नकहा में पवन गुप्ता की अगुवाई में ब्लाक कार्यालय बंद कराया गया। 
विज्ञापन

मोहम्मदी। ब्लाक के सभी कार्यालयों में प्रमुख आशीष रस्तोगी की अगुवाई में ताले जड़ दिए गए। पुराने अधिकार बहाल किए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। तमाम फरियादी लौट गए। इस मौके पर प्रधान रामप्रकाश सिंह, योगेश प्रकाश, प्रदीप वर्मा, इस्माइल, शत्रोहन सिंह, चंद्रप्रकाश समेत सदस्य मौजूद रहे।
जंगबहादुरगंज। प्रमुख प्रतिनिधि ओम वर्मा की अगुवाई में सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर पसगवां ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर काम बाधित कर दिया। तालाबंदी होने के कारण सभी ब्लाक कर्मियों को कार्यालय के बाहर बैठना पड़ा। इस मौके पर भाकपा माले के क्रांति कुमार सिंह, संतोष शुक्ला, भाजपा नेता श्याम कुमार अवस्थी, गिरीश पांडेय, मीना देवी, रमाबेटी, गीता देवी, सावित्री देवी, शमीम खान, फुदन खान, नंदकिशोर, अरविंद सिंह, सुशील वर्मा मौजूद रहे।
पलियाकलां। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पलिया ब्लाक में तालाबंदी की गई। इसके बाद प्रदर्शन और नारेबाजी कर धरना भी दिया गया। प्रमुख महेश राही और बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक कार्यालय के सभी कक्षों और मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने धरना भी दिया।
बांकेगंज। प्रमुख ज्ञान देवी की अगुवाई में सदस्यों ने ब्लाक मुख्यालय में तालाबंदी कर कार्य ठप कर दिया। इससे दूरदराज ग्राम पंचायतों से जरूरी कार्य से आए लोगों को मेन गेट से ही लौटना पड़ा। इस मौके पर बीडीसी महासंघ अध्यक्ष नवेद खान, खुर्शीद खान, शैलेंद्र कुमार, नीरज, राकेश भार्गव, जनक यादव, कुलदीप, शकील मौजूद रहे।
निघासन। प्रमुख प्रेमपति की अगुवाई में ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी की गई। इस दौरान बीडीसी सदस्यों ने प्रत्येक कार्यालय में जाकर कार्य कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला डाल दिया। इस मौके पर दिलीप मौर्या, छत्रपाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

मितौली। ब्लाक प्रमुख रामखेलावन भार्गव की अगुवाई में सदस्यों ने ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इससे फरियादियों को बैरंग होना पड़ा। इस दौरान रामचंद्र भार्गव, रविंद्र पाल सिंह, उमेश वर्मा, रहीस, श्यामू आदि उपस्थित रहे।
--
प्रमुखों की खास मांगें
-राज्य वित्त आयोग से प्राप्त होने वाली धनराशि को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में बराबर वितरण किया जाए। 
-13वें वित्त की भांति 14वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायतों के बराबर क्षेत्र पंचायत को धनराशि देने की मांग।
-क्षेत्र पंचायत अधिनियम 1961 की व्यवस्थाएं लागू करने की मांग रखी गई।
-क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय दिए जाने की मांग।
-क्षेत्र पंचायत/विकास खंड/ब्लाक के समस्त वित्त एवं प्रशासनिक कार्य की फाइलों पर प्रमुखों का अनुमोदन लिया जाए। 
-चतुर्थ राज्य वित्त की धनराशि ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत के समान अनुपात में क्षेत्र पंचायत को देने की मांग।
-बीडीओ की समस्त सेवाओं और वेतन, अवकाश तथा चरित्र पुस्तिका पर प्रमुख के नियंत्रण की मांग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें