फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाया, एसडीएम को ज्ञापन

Mon, 08 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
jam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कब्रिस्तान रोड के निर्माण के लिए टेंडर बिक्री रोके जाने का विरोध
विज्ञापन

मोहल्ला बरबंडा स्थित कब्रिस्तान को जाने वाले मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर बिक्री रोके जाने से नाराज  बरबंडा मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। फिर मानव शृंखला बनाकर चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। जानकारी पर पहुंचे तहसीलदार के काफी प्रयास और बुधवार को इस मार्ग की टेंडर बिक्री कराने के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया, जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद पलिया की ओर से करीब 24 कार्यों के टेंडर की बिक्री होनी थी, लेकिन इसी बीच मोहल्ला बरबंडा के कब्रिस्तान को जाने वाले मार्ग के निर्माण की टेंडर बिक्री रोक दी गई। इससे मोहल्ले के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों महिलाएं पुरुष नगर पालिका सदस्य मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में तहसील पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी शिकायत कराकर चेयरमैन ने कब्रिस्तान मार्ग की टेंडर बिक्री को रुकवा दिया और यह दुर्भवाना पूर्ण तरीके से किया गया है। उन्होंने चेयरमैन केबी गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी की और एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर टेंडर बिक्री कराने की मांग की। इस पर बात नहीं बनी तो दिन में करीब तीन बजे यह लोग कमल चौराहे पहुंच गए और फिर मानव शृंखला बनाकर जाम लगा दिया। इसके बाद नारेबाजी कर चेयरमैन पर तमाम आरोप जड़े। चक्काजाम से चौराहे के चारो रास्तों पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गईं। जानकारी पर तहसीलदार राजू कुमार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और जाम खोलने को कहा लेकिन लोग नहीं माने और कहा कि अगर इस रोड के टेंडर की बिक्री रोकी गई है तो फिर 23 और टेंडरों की बिक्री को भी निरस्त किया जाए। इस पर तहसीलदार ने ईओ से वार्ता कर समस्या का हल तलाशने को कहा। तहसीलदार के मुुताबिक ईओ ने बुधवार को इस मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर की बिक्री कराने को कहा है यह जानकारी मिलने पर नाराज लोगों ने जाम खोल दिया। मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा। जिसके खुलते ही राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें