फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज कोहरा, कल से तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Sun, 25 Jan 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। बीते दिनों से निकल रही धूप के बाद अब मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार को तापमान 24 घंटे में एक डिग्री खिसककर 24 डिग्री और न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। खासकर तड़के और शाम ढलते ही ठिठुरन बढ़ जाती है, जिससे लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं।
हालांकि, दोपहर के समय तेज धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत जरूर मिल रही है। धूप निकलते ही बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। लोग धूप में बैठकर सर्दी से बचाव करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर आज घने कोहरा होने के आसार जता रहे हैं। अगले दो दिन में बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें