मैलानी। मंगलवार को पड़े घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, जिससे महाकुंभ स्पेशल, गोखपुर-मैलानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लेट हो गईं।
मंगलवार को ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस निर्धारित समय पूर्वाह्न साढ़े 11 के बजाय दोपहर एक बजे डेढ़ घंटा देरी से यहां पहुंच सकी। प्रयागराज के झूसी से वापस लौटने वाली ट्रेन नंबर 05311 झूसी-काठगोदाम महाकुंभ स्पेशल सुबह 06:20 के बजाए चार घंटा बीस मिनट देरी से पूर्वाह्न 10:40 बजे और ट्रेन नंबर 05313 झूसी-कासगंज पांच घंटे देरी से दोपहर 11:50 के बजाए शाम 04:50 बजे यहां पहुंच सकी।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 55086 गोमतीनगर-डालीगंज और ट्रेन नंबर 55084 डालीगंज-मैलानी पैसेंजर भी एक-एक घंटे देरी से यहां पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को दिक्कतें पेश आईं।