दुधवा की खूबसूरती को निहारते प्रवासी परिंदे।स्रोत-वन विभाग।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के सभी परिंदों की गणना की तैयारी शुरू हो गई है। यह गणना 27, 28 और 29 जनवरी को होगी। जिसका परिणाम दो फरवरी को आएगा। इस गणना में वन कर्मियों के अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और नेचर गाइड भी शामिल होंगे।
दुधवा टाइगर रिजर्व में पहली बार देशी और प्रवासी परिंदों की गणना होने जा रही है। इस गणना का कार्यक्रम और रूपरेखा तय कर ली गई है। इसके लिए 27,28 और 29 जनवरी की तारीख निश्चित की गई है। पूरे टाइगर रिजर्व में एक साथ वन कर्मी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ समेत विभिन्न एनजीओ के लोग और नेचर गाइड भी हिस्सा लेंगे। इसमें प्रवासी, अप्रवासी के अलावा जलचर, नभचर और थलचर पक्षियों की गिनती होगी। प्रवासी परिंदों का रिकार्ड तैयार किया जाएगा।
-
दुधवा टाइगर रिजर्व में देशी और प्रवासी की गणना 27, 28 और 29 जनवरी को कराने का निर्णय लिया गया है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसका परिणाम 2 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
- ललित कुमार वर्मा, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व