रोडवेज बस अड्डे पर कर्मचारियों के लिए सैंपल
डीएम ने टीकाकरण कराने के लिए जारी किए नंबर
लखीमपुर खीरी। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिकॉन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक अलर्ट है। टीकाकरण में दिक्क्त न हो इसलिए डीएम ने कंट्रोल रूम के नंबर सार्वजनिक कर दिए हैं तो वहीं स्वास्थ्य विभाग ने फोकस सैंपलिंग करानी शुरू कर दी है। वहीं जिले में पिछले एक सप्ताह में दो संक्रमित भी मिल चुके हैं।
बुधवार को रोडवेज बस अड्डे पर करीब 40 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। ओमिक्रॉन का खतरा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से लेकर सूबे में भी संक्रमित मिलने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में जिले में भी कोरोना के दो संक्रमित लोग मिल चुके हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा बेहद अलर्ट हो गया है। इस महामारी से निपटने के लिए जिले में फोकस सैंपलिंग होने लगी है। बुधवार को रोडवेज बस अड्डे पर शिविर लगाकर करीब 40 लोगों के सैंपल लिए गए। इस तरह जिले भर से करीब 3970 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए।
वैक्सीनेशन में आए दिक्कत तो करें इन नंबरों पर संपर्क
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने वैक्सीनेशन में कोई तरह की असुविधा होने पर हेल्प लाइन नंबर-7269039586,7269039587, 7269039532 पर संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन नंबरों के जरिए टीकाकरण के लोग निकटतम कोविड टीकाकरण केंद्र की न सिर्फ जानकारी कर सकते हैं, बल्कि आसानी से वैक्सीनेशन भी करा सकते है।
अब तक मिले कुल पॉजिटिव- 24416
वर्तमान में जिले में संक्रमित- दो
मौजूदा समय में होम क्वारंटीन- दो
पिछले 24 घंटे में कुल जांच- 3970
जिले में मौजूदा समय में दो लोग कोरोना संक्रमित हैं। वहीं बुधवार को करीब चार हजार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जो लोग संक्रमित मिले हैं उनके वैरिएंट की जांच के लिए भी सैंपल भिजवाए गए हैं।
- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ और नोडल अफसर टीकाकरण