फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किशोर की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
मिट्टी के खनन के दौरान हुआ हादसा, रामापुर चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव मीरपुर में मंगलवार की शाम को खनन में लगी मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। रामापुर चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है।
गांव मीरपुर निवासी सुरेश कुमार का 14 वर्षीय पुत्र गोलू उर्फ अनिकेत मंगलवार की शाम को साइकिल से कहीं जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन गोलू को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर रामापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज अभिषेक पांडेय ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के पिता की ओर से तहरीर मिली है, जिसके मुताबिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें