फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्घांजलि

Sat, 30 Jan 2016 07:48 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्वाह्न 11 बजे सभी ने मौन खड़े होकर गांधीजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके महान व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कई जगहों पर गोष्ठियों का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

एडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में दो मिनट को मौन रखा गया। एडीएम एसपी सिंह ने कहा कि अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है। हिंसा से दूर रहकर मानवता का पालन करें। महात्मा गांधी ने विश्व को शांति, सहिष्णुता और अहिंसा के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया। कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
डीएम किंजल सिंह ने कुष्ठ रोग निवारण दिवस के मौके पर कुष्ठ अस्पताल पहुंचकर रोगियों को ड्राई फ्रूट मिठाइयां, कपड़े, जूते और चप्पल वितरित किए। डीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि कुष्ठ रोगियों को लोहिया आवास देने के लिए वह शासन को पत्र लिखेंगी। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डीएम शिविर कार्यालय के सहायक नवीन कुमार दीक्षित समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर शहीदी दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने की। श्रद्धांजलि सभा में मोनिस नकवी, सुजीता कुमारी, कुसुमलता बरनवाल, चंद्रप्रभा अवस्थी, शत्रोहन लाल वर्मा, मंजीत कौर, केके दीक्षित, डीके दीक्षित ने विचार रखे। रवि गोस्वामी, लतीफ आजम, प्रदीप कुमार वर्मा, सत्यधर गुप्ता, रुद्र प्रताप, विभु अवस्थी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
कुष्ठ विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा में कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. हरी कृष्ण ने बताया कि चमड़ी पर कोई भी सुन्न दाग कुष्ठ हो सकता है। कुष्ठ रोग का इलाज एमडीटी द्वारा किया जाता है। फिजियोथेरेपिस्ट मनीष रस्तोगी ने बताया कि कुष्ठ रोग का इलाज न करने पर विकलांगता आ सकती है। कार्यशाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रामू वर्मा और

बापू की पुण्यतिथि पर लगी पुस्तक प्रदर्शनी
गांधी जी की पुण्यतिथि पर राजकीय पुस्तकालय में गोष्ठी हुई और पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। गांधी एक विचार एवं मूल्यांकन विषय पर हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. माणिक लाल गुप्त ने की। विषय प्रवर्तन डॉ. आलोक बाजपेयी ने किया। छात्र-छात्राओं ने इन पुस्तकों का अध्ययन किया। गोष्ठी और पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन पुस्तकालयाध्यक्ष संजय शाह ने किया।

‘बा’ स्कूल में पुण्यतिथि पर याद किए गए बापू
बिजुआ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। स्कूल की छात्राओं और टीचर ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वार्डन पूर्णिमा मिश्रा ने छात्राओं को गांधी जी के बारे में अवगत कराया। स्कूल की टीचर सुमन सिंह, मीरा सिंह, सौरभ ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाए।

पुण्य तिथि पर बापू को किया नमन
गोला गोकर्णनाथ। गुप्ता कॉलोनी स्थित मां शारदे विद्या मंदिर में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यार्थियों ने बापू के जीवन के बारे में बताते हुए कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सदर चौराहे पर युवाओं ने मोमबत्ती जलाकर बापू को याद किया। इस मौके पर मकरंद सिंह एडवोकेट, प्रबंधक माधुरी अवस्थी, कृपाशंकर दीक्षित, गिरधारीलाल वर्मा, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें