समाजवादी पार्टी ने जिले के 15 ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद के पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने बताया कि लखीमपुर से मौजूदा ब्लाक प्रमुख संतोष कुमारी वर्मा को फिर उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह बिजुआ के मौजूदा ब्लाक प्रमुख प्रीत इंदर सिंह और मोहम्मदी में आशीष कुमार रस्तोगी पर पार्टी ने फिर दांव लगाया है। बाकी सभी 11 नए उम्मीदवार हैं।
नकहा में पवन गुप्ता की पत्नी कल्याणी गुप्ता, ईसानगर में आरती देवी, धौरहरा में इंद्रेश चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी की पत्नी पूनम चौधरी और रमियाबेहड़ में आरती देवी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। निघासन में प्रेम पति सपा के उम्मीदवार होंगे। पलिया में महेश कुमार, कुंभी में प्रतिभा सिंह, मितौली में राम खेलावन, बेहजम में अनिल कुमार वर्मा, बांकेगंज में ज्ञानमती देवी और फूलबेहड़ में मुन्ना यादव की पत्नी असिता यादव को ब्लाक प्रमुखी के लिए सपा का उम्मीदवार बनाया गया है। देर रात पसगवां से पंकज यादव के नाम की घोषणा भी कर दी गई।