पलियाकलां। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने पर दुधवा टाइगर रिजर्व की गौरीफंटा रेंज स्थित कीरतपुर वन चौकी जलमग्न हो गई। इससे चौकी पर तैनात वनकर्मियों के सामने दैनिक जरूरतों का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
स्थिति की जानकारी मिलने पर दुधवा टाइगर रिजर्व पलिया प्रभाग के उपनिदेशक डॉ. जगदीश आर ने तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। विभाग की ओर से चौकी में फंसे वनकर्मियों तक राशन, शुद्ध पेयजल, दवाइयां और अन्य आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई गई।