फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब रामनगर में भी टूटी जलापूर्ति पाइपलाइन

Sat, 11 Jul 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पटेल नगर में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन की मरम्मत के अगले ही दिन शनिवार को मोहल्ला रामनगर में गैस पाइपलाइन की खोदाई के दौरान नगर पालिका की जलापूर्ति पाइपलाइन फिर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे क्षेत्र के करीब 100 घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही नगर पालिका के जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कराई। देर शाम तक मरम्मत कार्य जारी रहने के कारण जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
लगातार दूसरे दिन गैस पाइपलाइन की खोदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि खोदाई के दौरान पर्याप्त सावधानी नहीं बरती जा रही, जिससे बार-बार जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जलकल विभाग के जेई जितेंद्र सिंह ने बताया कि पटेल नगर में शुक्रवार शाम तक क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारु कर दी गई थी। शनिवार को खोदाई के दौरान रामनगर में फिर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उसे ठीक करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें