फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाना नदी की कटान के जद में साठ घर

Mon, 13 Jul 2015 07:31 PM IST
तिकुनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाना नदी का जलस्तर घटने से कटान और तेज हो गया है। खड़ी फसलों वाली भूमि निगलने के बाद अब मोहाना नदी उमेश नगर और इंदरनगर में तबाही मचा रही है। इन गांवों के करीब 60 घर नदी की कटान की जद में आ गए हैं। कटान के डर से ग्रामीण अपने हाथों से अपना आशियाना तोड़कर पलायन की तैयारी में जुट गए ह्रैं।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी का उमेश नगर और इंदरनगर में कटान तेज होने से किसान परेशान ह्रैं। किसानों की शिकायत पर सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर ने मौका देखकर जल्दी ही 108 प्वाइंट के आगे दो सौ मीटर की रेंज में जी टूयूब लगाकर कटान रोकने का आदेश अधिकारियों को दिया था। इस पर अधिकारियों ने तय स्थान पर सर्वे भी किया। अभी तक सिंचाई विभाग ने जी टूयूब पर कोई काम नहीं किया है। इसके चलते मोहाना नदी कटान स्थल पर चंद्रिका, बलवीर सिंह, हरभजन सिंह, जसंवत सिंह, रजवंत सिंह, टहल सिंह, सुरेश, दूधनाथ, गणेश, जगन्नाथ, लक्खा सिंह सहित करीब साठ परिवार निशाने पर हैं। किसानों की अब तक करीब पचास एकड़ जमीन कटकर नदी में समा चुकी है। अब घर कटने की बारी है। इसके चलते किसान अपना घर तोड़कर गुजर बसर के लिए सड़कों पर जगह तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें