फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुर के  कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी

Fri, 07 Jul 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनिया खीरी।
विज्ञापन
water - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मवेशियों समेत बाढ़ पीड़ितों ने सड़कों पर जमाया डेरा
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों की नहीं ली सुधि
कौडियाला गुरुद्वारा से सटे गांव जनकपुर के आधे से अधिक घरों में पानी भर गया है, इससे बाढ़ पीड़ित मवेशियों को सड़कों पर खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। इधर रुक रुककर हो रही बारिश के चलते बाढ़ पीड़ितों का बुरा हाल है। बाढ़ की सूचना मिलने के बाद भी तहसील प्रशासन गांव नहीं पहुंचा और न ही राहत सामग्री वितरित कराई है। इससे बाढ़ पीड़ितों में रोष है। 
बाढ़ पीड़ित पीड़ित रामू, कमलेश, राधेश्याम, दूधनाथ, रमेश, राजाराम, रामऔतार, रामस्वरूप, जगदीश, सोबरन, बालकराम,  रामकुमार ने बताया कि उनकी धान व गन्ने की फसल में बाढ़ का पानी भर गया है। पशुओं के लिए चारे का संकट भी पैदा हो गया है। घरों में पानी भरने के कारण सड़क पर पशुओं को बांधकर परिवार समेत रात बिताने को मजबूर हैं, लेकि न तहसील प्रशासन ने कोई सुधि नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदानगर में रिमझिम बारिश जारी 
शारदानगर। बुधवार सुबह से शुरू हुयी बारिश शुक्रवार को भी रूक रूक होती रही, जिससे जहां किसानों को धान की रोपाई में लाभ पहुंचा है वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शारदा बैराज पर गुरुवार की सुबह आठ बजे तक 156.60 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 14.08 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें