फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का कहर : नयापुरवा गांव का अस्तित्व खतरे में, चार घर शारदा नदी में समाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत करसौर के मजरा नयापुरवा गांव का अस्तित्व खतरे में है। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार सुबह तक चार घर शारदा नदी में समा गए। गांव के 30 अन्य घरों को भी खतरा बना है। ग्रामीणों ने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है। जिस तरह से नदी कटान कर रही है, उससे यही लग रहा है कि चंद दिनों में नदी इस गांव का अस्तित्व समाप्त कर देगी।
विज्ञापन

पिछले साल भी इस गांव के 25 घर नदी में समा गए थे। शारदा नदी मंगलवार की रात से तेजी से कटान कर रही है। नदी का विकराल रूप देखते ही ग्रामीणों ने अपने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार दोपहर तक 20 से ज्यादा घर ग्रामीणों ने खाली कर दिए। नदी के तेज कटान में राम चंद्र पुत्र छोटेलाल, राम भरोसे पुत्र छोटेलाल, रामकुमार पुत्र लालजी, लाल बहादुर पुत्र टुन्नू के घर समा गए हैं। रामचंद्र के घर के नदी में समाते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पिछले साल 25 घर नदी में समाए थे, इन्हें बसने को जगह भी दी गई
पिछले साल शारदा नदी में आई बाढ़ में 25 घर कटकर समा गए थे। सरकार की ओर से सभी को मुआवजा भी दिया गया। इन लोगों को करसौर के दक्षिण तरफ बसने के लिए जगह भी दे दी गई थी। पिछले साल पड़ोसी गांव चकपुरवा का अस्तित्व कटान से समाप्त हो गया था। चकपुरवा के बाद अब नयापुरवा पर शारदा नदी का कहर शुरू हो गया है।
विज्ञापन



इन गांवों को भी कटान का खतरा
नयापुरवा गांव के कटने के बाद रुरासुल्तानपुर, गुजारा, जौहरा, मेहंदी, सिंधिया, बड़ागांव, बसहा, ग्रंट आदि गांवों में कटान का खतरा पैदा हो गया है, अगर कटान नहीं रोका गया तो शारदा नदी के किनारे का एक बड़ा क्षेत्र कटान की जद में आ जाएगा।
यह समिति सुलझाएगी पीड़ितों की समस्याएं
एसडीएम गोला के नेतृत्व में एक समिति गठित की गई है। जिसमें तहसीलदार गोला, चार लेखपाल, एक कानूनगो, नायब तहसीलदार, एडीओ पंचायत बिजुआ, खंड विकास अधिकारी बिजुआ को शामिल किया गया है, जो कटान पीड़ितों की समस्याओं को सुलझाएंगे।


क्या कहते हैं जिम्मेदार
तहसीलदार गोला सुखबीर सिंह ने बताया कि सभी को बाढ़ राहत सामग्री मिल चुकी है। बाढ़ कटान राहत का पैसा भी जल्दी मिल जाएगा। प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया जाएगा। वहीं, लेखपाल अविनाश मिश्रा ने बताया, नयापुरवा के कटान पीड़ितों के विस्थापन के लिए ब्लॉक बिजुआ के रहीमनगर ग्रंट में 12 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। जिसमें लोग जब चाहें बस सकते हैं। जो लोग बसना चाहते हैं, उन लोगों को पहले सूचना देनी होगी। जिससे मौके पर जाकर जमीन नापकर कब्जा दिलाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें