फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखीमपुर खीरी में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, 60 साल के बुजुर्ग पर आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 06 Sep 2026 11:40 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजन ने गांव के ही 60 वर्षीय व्यक्ति पर पांच रुपये का लालच देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा कला गांव में करीब चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही करीब 60 वर्षीय व्यक्ति पर पांच रुपये देने का लालच देकर बच्ची को घर ले जाने और बकरी के बाड़े में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में घर पहुंची। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे बच्ची घर के बाहर थी। आरोप है कि गांव निवासी बुजुर्ग बच्ची को पांच रुपये देने की बात कहकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां बकरी के बाड़े में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए। बच्ची ने मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें