फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री पंचायत ग्राम पुरस्कार के लिए पांच पंचायतें चयनित

Mon, 01 Dec 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए जनपद के पांच ग्राम पंचायत को चयनित कर लिया गया है। अब राज्यस्तरीय कमेटी की रिपोर्ट पर सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत चयनित होंगी, इनको सरकार की ओर से 35 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। श्रेष्ठता के अनुसार ग्राम पंचायतों को द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत ग्राम पुरस्कार योजना के तहत जनपद में 188 ग्राम पंचायतों ने दावेदार ठोकी थी, जिसमें सबसे अच्छा कार्य कराने वाली पांच ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया।
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार गोला ब्लाॅक के सलाहपुर ग्रंट, ममरी, बिजुआ की रतनापुर, मितौली के रेहुआ व मोहम्मदी ब्लाॅक का हथेला वाजिद ग्राम पंचायत शामिल है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि प्रथम को 35 लाख, द्वितीय 32, तृतीय 30, चतुर्थ 25 व पंचम को 20 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस धनराशि से ग्राम पंचायतें गांव में अतिरिक्त विकास कार्य करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें