फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज

Mon, 01 Dec 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। कस्बे में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोरो पर हैं। वृहद गोष्ठी में आयोजन को सफल बनाने के लिए केंद्रीय समिति का गठन किया गया और विभिन्न जिम्मेदारियां बांटी गईं।
विज्ञापन

शांतिकुंज हरिद्वार से मिली जानकारी के अनुसार चार जनवरी को डॉ. चिन्मय पंड्या महायज्ञ में शिरकत करेंगे। इस सूचना से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। समिति में आदर्श विवाह की जिम्मेदारी डॉ. आशीष गुप्ता, इमरजेंसी व्यवस्था यज्ञ भूषण सिंह, पंजीयन अंकुर पांडे, वित्त और लेखा की जिम्मेदारी राम कैलाश वर्मा को दी गई। प्रचार कार्य श्रीरामस्वरूप मौर्य व छत्रपाल संभालेंगे। सुरक्षा की कमान त्रिमोहन लाल वर्मा व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह भदोरिया के हाथों में रहेगी। यज्ञशाला निर्माण की जिम्मेदारी सेवक रामजी की टीम को सौंपी गई।
भोजनालय व्यवस्था सुभाष दास पलिया, गुड्डू सिंह व मायाराम, मंच व्यवस्था मनोहर लाल व अनुभव वर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधन डॉ. आशीष गुप्ता व डॉ. गणेश देखेंगे। अतिथि स्वागत समिति में दामोदर प्रसाद वर्मा, बृजेश जैसवाल, रामस्वरूप मौर्य व डॉ. पौरुष गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें