फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ब्राउन शुगर के साथ पांच नेपाली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी। कैलाली व कंचनपुर जिलों में अलग-अलग स्थान से नेपाल पुलिस ने पांच नेपाली युवाओं को 18 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कैलाली के डीएसपी कवींद्र सिंह बोहरा ने बताया कि धनगढ़ी के वार्ड तीन में गौरीफंटा की तरफ से बाइक पर आ रहे आदित्य राना के पास से पुलिस ने दो ग्राम 860 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके अलावा मुखबिर की सूचना पर घोड़ाघोड़ी के वार्ड सात हरिनगर गांव में लक्ष्मण चौधरी के घर से अटैची में छिपाकर रखी गई 15 ग्राम 60 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। बिक्री करने वाले लक्ष्मण चौधरी, राम चौधरी, दुर्गेश चौधरी और राकेश कार्की को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाने पर लाकर सभी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें