लखीमपुर खीरी। जिले के पांच लाख से अधिक लोगों की अब तक ई-केवाईसी नहीं हो सकी है। इसकी अंतिम तिथि 30 जून है। ऐसे में अब बिना ई-केवाईसी वाली यूनिटों का राशन नहीं दिया जाएगा। सरकार की ओर से प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाता है।
जिले में 8.26 लाख कार्डधारकों में 31 लाख यूनिट हैं। शत-प्रतिशत यूनिटों का ई-केवाईसी होना है, जिसकी प्रक्रिया छह माह से चल रही है। जिले में 1491 सरकारी राशन की दुकानें हैं। राशन वितरण के साथ ही कोटेदारों को ई-केवाईसी कराने की जिम्मेदारी दी गई थी।
जिले में ई-केवाईसी को लेकर काफी प्रयास हुए। फिर भी पांच लाख यूनिटों का अब तक ई-केवाईसी नहीं हो सका। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 26 लाख यूनिटों का ई-केवाईसी हो चुका है। अभी भी पांच लाख यूनिटों का ई-केवाईसी होना है।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि तय समय में जिनकी ई-केवाईसी नहीं होगी, उनको राशन मिलने में संकट रहेगा।