लखीमपुर खीरी जिले में तालाब के किनारे मिट्टी खोदते समय मोहम्मदी कोतवाली के गांव बिचपरी निवासी पांच बच्चे दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। तीन बालिकाओं के जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। रागिनी (12) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मोहम्मदी कोतवाली के गांव बिचपुरी निवासी शिवानी (16) पुत्र जगपाल, रागिनी (12) देवी पुत्री प्रमोद कुमार, रंगोली पुत्री हरीपाल, क्षमा देवी (8) पुत्री सुरेश और अंकित (7) पुत्र रामाधार बुधवार की सुबह गांव के बाहर तालाब के पास मिट्टी लेने गए थे। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे तालाब के किनारे मिट्टी खोद रहे थे। इसी समय तालाब का किनारा ढह गया और बच्चे मिट्टी में दब गए।
लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक को पीटा: पुलिस के सामने अधिवक्ता ने मारा थप्पड़, समर्थकों ने बरसाए लात-घूंसे
तीन बच्चों को शाहजहांपुर रेफर किया गया
बच्चों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण आ गए। आनन-फानन सभी बच्चों को बाहर निकाला और सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रागिनी, शिवानी और रंगोली को शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।