फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अराजकता के आरोप में एबीवीपी के पांच पदाधिकारी निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय में अराजकता फैलाने के आरोप में एबीवीपी के पांच पदाधिकारी निष्कासित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को एबीवीपी के पदाधिकारी और छात्रों की एक पार्टी में गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ छात्रों को थाने में बैठा लिया था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा था। मामले में विद्यार्थी परिषद ने कार्रवाई करते हुए अराजकता फैलाने के आरोपी पांच पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संगठन से निष्कासित किया है।
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर विभाग संयोजक लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने सूचित किया है कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय में आए दिन अराजकता फैलाई जाती है। उन्होंने बताया कि यदि विद्यालय प्रशासन उसका विरोध करता है तो विद्यार्थी परिषद का नाम लेकर धौंस जमाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात का संज्ञान लेते हुए संगठन ने प्रकरण में शामिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया है। प्रेसवार्ता के दौरान विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अजय पांडेय ने बताया कि पूर्व विभाग संयोजक अमन गुप्ता, तहसील संयोजक शिखर तिवारी, नगर सह मंत्री मानस सिंह, ऐश्वर्य सिंह, रामजी मिश्रा को संगठन ने निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें