फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पहले नौकरी की पेशकश, बाद में ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली निवासी एक युवक से गूगल में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के निवासी गौरव कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना नौ जनवरी से 13 जनवरी के बीच हुई। उसे व्हाट्सएप नंबर से संदेश मिला। नंबर कविता सिंघल का होने का दावा किया गया था। महिला ने गूगल मानचित्र पर होटलों की समीक्षा करने की बात कहते हुए नौकरी की पेशकश की।
आरोप है कि नौकरी देने वाले 2-3 दिन तक सामान्य व्यवहार करते रहे, इसके बाद अचानक उन्होंने कुछ शर्तें रखीं। साथ ही कार्य न करने पर वेतन कम देने और बार बार कार्य छोड़ने पर नौकरी से निकाल देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ठगों ने इसी बीच यूपीआई के माध्यम से तीन लाख दो हजार एक सौ रुपये ट्रांसफर कर लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें