फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पटाखे की दुकानें तय जगह पर मिलीं, दस्तावेजों में खामियां

Sun, 01 Nov 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कस्बे में दुकानों का निरीक्षण करते एसडीएम, सीओ मितौली। संवाद
विज्ञापन
मितौली। दीपावली से पहले शनिवार को प्रशासन ने कस्बे में आतिशबाजी की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकानें निर्धारित स्थलों पर मिलीं, लेकिन कुछ के दस्तावेजों में खामियां सामने आईं। अधिकारियों ने दुकानदारों को अभिलेख जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम संतदास पवार, सीओ यादवेंद्र और एसएचओ दिलीप कुमार चौबे ने दुकानों में अग्निशमन यंत्र, बालू, दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी और लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की जांच की। दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और निर्धारित स्थल पर ही दुकानें लगाने की हिदायत दी।
एसडीएम ने दुकानों के आसपास बीड़ी-सिगरेट का सेवन रोकने, ज्वलनशील पदार्थ सुरक्षित रखने और बच्चों को आतिशबाजी नहीं बेचने के निर्देश दिए। सीओ ने बिना लाइसेंस बिक्री और तय सीमा से अधिक भंडारण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि निरीक्षण में दुकानें निर्धारित स्थलों पर मिलीं। कुछ दुकानों के दस्तावेजों में कमियां मिली हैं। उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें