फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, एक की मौत

Sun, 01 Nov 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अफरोज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
उचौलिया। वनका गांव मार्ग पर मनोगंगा के पास शुक्रवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। गंभीर हालत में एक घायल को बरेली रेफर किया गया।
विज्ञापन

गदमापुर निवासी अफरोज (35), जफर उर्फ कंजा के बेटे समसुल (22) और आसिफ (20) शुक्रवार शाम करीब सात बजे उचौलिया आ रहे थे। मनोगंगा के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। भिलावा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरुमेज सिंह ने तीनों को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां अफरोज ने दम तोड़ दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि समसुल की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया।
अफरोज ने शुक्रवार को ही नई बाइक खरीदी थी। वह घर जाकर नई बस्ती रूरा मजरा उचौलिया निवासी अपने भाई के घर लौट रहे थे। हादसे के बाद कार की रजिस्ट्रेशन प्लेट मौके पर गिर गई। कार लखनऊ की बताई जा रही है। उसे ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
बाइक की टक्कर से युवक की जान गई
मोहम्मदी। गोला रोड पर अपोलो टायर एजेंसी के सामने पुवायां तिराहे के पास बाइक की टक्कर से बिचपुरी निवासी विजय सिंह (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, हादसे में शामिल बाइक पर दो युवक सवार थे। इनमें एक भोगियापुर का बताया जा रहा है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के भाई अजय कुमार सिंह ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें