फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से छाउछ उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुं का, बिजली गुल

Sat, 13 Dec 2014 06:14 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
132केवी छाउछ उपकेंद्र में आग लगने से शहर की बिजली सप्लाई के लिए लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया है।  इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई है। बिजली अधिकारियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। काफी प्रयास के बाद उपकेंद्र में रखे 10 एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर पर लोड डाल कर बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों के मुताबिक लखीमपुर टाउन की बिजली सप्लाई के लिए छाउछ उपकेंद्र में 10 एमवीए के दो बड़े ट्रांसफार्मर रखे हैं। शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बिजलीकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद सीओ सिटी अवनीश्वर चंद सरोज, अग्निशमन अधिकारी पीआर सरोज समेत तमाम कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। एसडीओ टाउन धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि आग लगने और जमीन पर फैलने से ट्रांसफार्मर का करीब एक हजार लीटर तेल बर्बाद हो गया। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े औद्योगिक फीडर, दूरदर्शन, कनौजिया कॉलोनी और एलआरपी रोड के फीडरों की बिजली सप्लाई गुल हो गई। वहीं आग लगने से पास में रखा दूसरा ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुआ। इससे शहर के अन्य फीडरों की बिजली भी दोपहर तक गुल रही। हालांकि बाद में फुंके ट्रांसफार्मर का लोड दूसरे ट्रांसफार्मर पर डालकर सप्लाई बहाल कर दी गई।
रहस्य बनी आग
छाउछ उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना रहस्य बन गई है। विभाग के एसडीओ टाउन धर्मेंद्र आनंद का कहना है कि अचानक उपकेंद्र के यार्ड में फैले तारों और ट्रांसफार्मर में करंट दौड़ गया, इससे आग लग गई। वहीं अग्निशमन अधिकारी पीआर सरोज का कहना है कि ट्रांसफार्मर का तेल गरम हो गया था और बाहर रिस कर फैलने लगा। गरम होने के कारण ही तेल में आग लगी। घटना की जांच के लिए सीतापुर की टेस्ट टीम ने छाउछ उपकेंद्र में डेरा डाल दिया है और वजह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें