फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मंझरा में पार्टिकल बोर्ड फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी, बैगास से उठती लपटें। पुलिस
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली के मंझरा फार्म बुढ़नापुर के पास स्थित एक पार्टिकल बोर्ड फैक्टरी में मंगलवार शाम आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के चार वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला नई बस्ती निवासी अनुराग गुप्ता का श्री श्याम उद्योग नाम से मंझरा फार्म के पास पार्टिकल बोर्ड बनाने का कारखाना है। मंगलवार शाम अचानक शाॅर्ट सर्किट से फैक्टरी की बिजली लाइन जलने लगी। आग फैलते-फैलते बोर्ड और बैगास के ढेर तक पहुंच गई। ग्रामीणों और मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश कर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड के चार वाहन पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। भुक्तभोगी के मुताबिक आग में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। कारखाने के कर्मचारी ने बताया कि पेड़ से एक बंदर कूदकर ट्रांसफाॅर्मर से निकले तारों पर बैठ गया था इससे केबल में हुई स्पार्किंग से ही कारखाने में आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें