फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में फटा अग्निशमन यंत्र, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सिविल कोर्ट परिसर की पुरानी इमारत में भीड़-भाड़ के दौरान अचानक अग्निशमन यंत्र फट गया। अग्निशमन फटने की आवाज के बीच बम फटने और बिल्डिंग गिरने की अफवाह ने अचानक हड़कंप मचा दिया। भीड़ बाहर निकलने में आमादा थी तो एक ही चैनल और संकरा दरवाजा होने के कारण भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए। जान बचाने के लिए भीड़ ने सीजेएम कोर्ट के सामने लगे बंद चैनल को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार को अदालती सुनवाई के बीच अचानक अग्निशमन यंत्र (फायर फाइटर का सिलिंडर) गिरकर फट गया। आग बुझाने वाली गैस जोर की आवाज के साथ निकलने लगी तो लोगों ने इसे हादसा समझ लिया। भीड़ और शोर शराबे के बीच कुछ लोगों में बम फटने की बात समझी तो कुछ लोगों सेे बिल्डिंग गिरने की अफवाह भी फैल गई। भगदड़ के बीच एक ही संकरा रास्ता होने के कारण भीड़ बेकाबू होने लगी। सीजेएम कोर्ट के सामने बंद चैनल को भी तोड़कर बेकाबू भीड़ बाहर निकलने लगी।
पंद्रह मिनट तक प्रभावित हुई सुनवाई
बम फटने की अफवाह और बिल्डिंग गिरने की अफवाह के बीच भगदड़ को रोकने और लोगों को फिर से सुनवाई के लिए हालात सामान्य होने में पंद्रह मिनट का समय लग गया, जिसके बाद ही विधिवत सुनवाई चालू हो सकी।
विज्ञापन

जूडिशयल स्टाफ भी बाहर आया
इस हंगामे के बीच ही किसी अनहोनी को टालने के लिए एहतियातन न्यायिक अधिकारी और जुडिशियल स्टॉफ भी बाहर आ गया। कुछ देर बाद ही सीजेएम सीमा सिंह सहित कई न्यायिक अधिकारियों ने भीड़ को शंात कराया और टूटे हुए चैनल की रिपोर्ट भिजवाने के लिए सेंट्रल नाजिर को आदेशित किया। इसके बाद ही माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें