फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ड्यूटी करने से मना करने पर 10 बीएलओ पर होगी एफआईआर

Fri, 21 Nov 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्यूटी करने से मना करने पर तहसील क्षेत्र के 10 बीएलओ पर एफआईआर दर्ज करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की बीएलओ ड्यूटी लगाई गई थी। जिनके द्वारा ड्यूटी करने से मना कर दिए जाने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इसमें बूथ संख्या 223 संविलयन विद्यालय मगदापुर के अनुदेशक दीप गगन, प्राइमरी स्कूल हफीजपुर बूथ संख्या 225 के अनुदेशक मनोज कुमार, प्राथमिक विद्यालय भैठिया बूथ संख्या 157 पर अनुदेशक संजीव कुमार, बूथ संख्या 190 प्राथमिक विद्यालय संसारपुर की शिक्षामित्र सरोज कुमारी, प्राथमिक विद्यालय हयातपुर बूथ संख्या 236 पर सहायक अध्यापक पूजा देवी, प्राथमिक विद्यालय हफीजपुर बूथ संख्या 194 पर सहायक अध्यापक वंदना वर्मा, बूथ संख्या 245 कंजा विद्यालय से सहायक अध्यापक रिंकू जायसवाल, बूथ संख्या 399 प्राथमिक विद्यालय मुजहा सहायक अध्यापक निसार अहमद, बूथ संख्या 184 प्राथमिक विद्यालय सौंखिया के सहायक अध्यापक पवनेश मिश्रा और विद्यालय कालीचरनपुर बूथ संख्या 178 पर शिक्षामित्र अनीता देवी के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्यवाही करने एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के अन्तर्गत नियमानुसार विधिक कार्यवाही (प्राथमिकी रिपोर्ट) सम्बंधित थाना में दर्ज कराने और इनके स्थान पर प्रति स्थानीय की ड्यूटी लगाने आदेश एसडीएम ने जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें