कोतवाली पुलिस की हिरासत में आरोपी। स्रोत: पुलिस
- फोटो : सांकेतिक
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने लंबे समय से लापता चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी जुबैर अली को राजापुर मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बिनौरा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ चोरी व लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। फरधान पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी, जिसकी जांच कोतवाली पुलिस कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, जुबैर की लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। उस पर एसपी संकल्प शर्मा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को उसकी लोकेशन मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और जेल भेज दिया। गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर राजेश सिंह, एसआई प्रवीण कुमार, दिलीप, अमरजीत, गौरव, शरद और अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संवाद