फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 31 मिलावटखोरों पर 4.90 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मिलावटखोरी करने वाले जिले के 31 कारोबारियों पर 4.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सुनवाई के बाद एडीएम कोर्ट ने कारोबारियों पर यह जुर्माना लगाया है। समय पर जुर्माना राशि जमा न होने पर आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि एडीएम न्यायालय ने 31 मामलों का निस्तारण कर लाखों को जुर्माना लगाया है। बिना लाइसेंस किराना व फल दुकान पर 50-50 हजार, सरसों के तेल पर 70 हजार, दूध के पांच नमूनों पर 50 हजार, पनीर के तीन, मिल्क केक के दो, रिफाइंड का एक सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में मिलावटखोरी रोकने के लिए दिसंबर में 237 निरीक्षण किए थे। 55 प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर 66 प्रकार के खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। प्रयोगशाला से 27 जांच रिपोर्ट विभाग को मिली है, जिसमें सात नमूने मानकों पर फेल निकले।
विज्ञापन

घी व पानी के बताशे के पानी का नमूना असुरक्षित निकला है। यानि यह खाने योग्य नहीं है। बताशे वाले पानी में रंग मिला था, जो सेहत के लिए घातक है। वहीं पांच अन्य अधोमानक हैं। सभी मामलों में वाद दायर किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें