फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 212 किमी रेलखंड के दोहरीकरण का फाइनल सर्वे मंजूर

Fri, 13 Feb 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। सीतापुर-मैलानी-पीलीभीत-भोजीपुरा (212 किमी लंबे) रेलखंड के दोहरीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। रेलवे बोर्ड ने 23 दिसंबर 2025 को जारी पत्र के माध्यम से फाइनल लोकेशन सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) राजेंद्र प्रसाद की ओर से पीलीभीत के सिविल लाइंस निवासी दीपक कुमार अग्रवाल को भेजे गए जवाब में दी गई। दीपक ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन और संबंधित रेलखंड के दोहरीकरण को लेकर तीन बिंदुओं पर सूचना मांगी थी।
पत्र के अनुसार, सर्वे के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। नामित एजेंसी विस्तृत सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके आधार पर आगे दोहरीकरण कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

पत्र में यह भी उल्लेख है कि लखनऊ-मैलानी रेलखंड के अंतर्गत मैलानी-सीतापुर खंड पर दोहरीकरण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं, सीतापुर-लखनऊ खंड के लिए अभी सर्वे स्वीकृत नहीं है और मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी।
दीपक कुमार अग्रवाल ने टनकपुर-पीलीभीत-मैलानी खंड के दोहरीकरण की भी मांग उठाई थी। इस पर बताया गया कि पीलीभीत-टनकपुर खंड का दोहरीकरण परिचालन विभाग के निर्देशानुसार सुनिश्चित किया जाएगा।
-डबल लाइन से बढ़ेगी रफ्तार-
वर्तमान में सिंगल लाइन होने के कारण इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन सीमित है। दोहरीकरण होने से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, क्रॉसिंग समय घटाने और लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें