फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फिल्टर बंद, सीधे टंकी का पानी पी रहे लोग

Sun, 24 May 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कस्बे में लगे आर ओ प्लांट से कटी फिल्टर पाइप। संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। नगर पंचायत क्षेत्र में शुद्ध पेयजल के लिए लगाए गए आरओ प्लांट बदहाल व्यवस्था की भेंट चढ़ गए हैं। नगर क्षेत्र में संचालित करीब दो दर्जन आरओ प्लांटों में बिना फिल्टर के पानी सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने लाखों रुपये खर्च कर कोतवाली, तहसील, मुख्य बाजार समेत कई स्थानों पर आरओ प्लांट लगवाए थे। भीषण गर्मी में अधिकांश प्लांटों से गंदा और बदबूदार पानी निकल रहा है। आरोप है कि कई जगह फिल्टर सिस्टम बंद पड़ा है और सीधे टंकी से वाटर कूलर के जरिये पानी सप्लाई किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, आरओ प्लांट और हैंडपंपों की मरम्मत के लिए अलग-अलग मैकेनिक लगाए गए हैं, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। मनोनीत सभासद नंदकिशोर जायसवाल, नितिन गुप्ता और अधिवक्ता सुरेंद्र दीक्षित ने ईओ गौरव सिंह से शिकायत कर फिल्टर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरओ प्लांट ठीक कराए जाते हैं। दोबारा सर्वे कराकर खराब प्लांटों को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें