फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर दे झोली मेरी या मोहम्मद.....

Sun, 05 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज।
विज्ञापन
कव्वाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलंजर शाह बूढे़ बाबा की मजार पर चादरपोशी की
विज्ञापन

40वें उर्स मुबारक में दूर-दूर से आए जायरीन
बांकेगंज-कुकरा रोड किनारे कलंजरपुर जंगल स्थित कलंजरशाह बूढ़े बाबा की मजार पर अकीदतमंदों का मेला लगा। 40वें उर्स मुबारक के मौके पर दूर-दूर से आए जायरीन ने मजार पर चादरपोशी कर मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी। अकीदतमंदों ने मजार पर कुरानख्वानी और फातिहा किया। कव्वाली और लंगर का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

 कलंजरशाह बूढ़े बाबा की मजार पर रविवार को भीषण गर्मी में निकटवर्ती गांवों सहित गोला गोकर्णनाथ, पूरनपुर, खीरी, पलिया, भीरा, मैलानी आदि से उर्स में आए अकीदतमंदों का जोश कम नहीं हुआ। अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर कव्वाली का भी आयोजन किया गया। इसमें कव्वालों ने अपनी सुरीली आवाज से ‘भर दे झोली मेरी या मोहम्मद लौट दर से न जाऊं का खाली..’ की कव्वाली सुनाकर उर्स में शिरकत करने पहुंचे जायरीनों का मन खुश कर दिया। गद्दीनशीन नसीर मियां ने मजार पर कुरानख्वानी और फातिहा की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद रजा, बसपा के पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष अतहर अली उर्फ मुन्ना, फिरासत खां, अस्तुल्ला खां, शेरू, हेरू, राजेन्द्र प्रसाद अर्कवंशी सहित तमाम जायरीन मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स...
विधायक रोमी की ओर अतहर अली ने की चादरपोशी
उर्स में पलिया विधायक रोमी साहनी की ओर से वरिष्ठ कार्यकर्त्ता अतहर अली उर्फ मुन्ना ने मजार पर चादरपोशी कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें