फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2377 छात्राओं को नहीं मिला किशोरी सुरक्षा योजना का लाभ 

Sun, 05 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 
छात्राओं को बांटी जानी है सेनेटरी नैपकिन
डीआईओएस ने सीएमओ को लिखा पत्र
स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही के चलते फूलबेहड़ और धौरहरा ब्लाक की 2377 छात्राओं को किशोरी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल सका है। इन छात्राओं को योजना के तहत मिलने वाली सेनेटरी नैपकिन नहीं दी गई। 
किशोरी सुरक्षा योजना के तहत कक्षा 6 से 12 की छात्राओं को नैपकिन बांटी जानी थी लेकिन फूलबेहड़ और धौरहरा ब्लाक की 2377 छात्राओं को अभी तक सेनेटरी नैपकिन नहीं मिल सकी हैं। इस बाबत माध्यमिक शिक्षा अभियान के प्रभारी एवं डीआईओएस आफिस के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि अब तक फूलबेहड़ और धौरहरा सीएचसी प्रभारियों ने हमारे नोडल अधिकारियों को सेनेटरी नैपकिन मुहैया नहीं कराई हैं। डीआईओएस डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया कि फूलबेहड़ और धौरहरा सीएचसी पर सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नोडल अधिकारी करेंगे वितरण
कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन बांटे जाने के लिए हर ब्लाक में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। फूलबेहड़ के लिए राजकीय हाईस्कूल पिपरी चौराहा की प्रधानाचार्य तथा धौरहरा ब्लाक के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है।  नोडल अधिकारियों के अनुसार फूलबेहड़ में 1239 और धौरहरा ब्लाक में छात्राओं की संख्या 1138 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें