फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में कैदियों के बीच जेल में हुई मारपीट... एक की मौत, 47 घायल

Sat, 09 Aug 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धनगढ़ी नेपाल के अस्पताल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। जिला कारागार में शुक्रवार रात कैदियों में झगड़ा होने से 47 कैदी घायल हो गए। इसमें से एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। पुलिस ने कैदियों की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल अस्पताल में तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


कैलाली जिले के डीएसपी राजकुमार सिंह ने धनगढ़ी जिला कारागार में बंद कैदियों में शुक्रवार रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। कुछ देर में यह झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया। इसके बाद कैदियों के गुटों में जमकर हंगामा हुआ और मारपीट हुई। घायल 47 बंदियों को रात में जेल प्रशासन ने धनगढ़ी के सेती प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान धनगढ़ी उप महानगर पालिका वार्ड चार निवासी 40 वर्षीय भरत चौधरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया गया कि भरत ड्रग्स मामले में जेल में बंद था और सजा काट रहा था। जगदीश राना सहित तीन अन्य घायल कैदियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें