फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्चों को चपेट में ले रहा बुखार और उल्टी-दस्त

विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
ओयल। मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से संचारी रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। वायरल बुखार व उल्टी-दस्त इन दिनों बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए ऐसे बच्चे पहुंच रहे हैं। वार्ड में बुखार व उल्टी-दस्त के कई बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन


मौसम लगातार करवट बदल रहा है। तेज धूप तो कभी बारिश की वजह से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसकी वजह से वायरल बुखार व डायरिया लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1524 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार के पहुंचे।
बुखार व उल्टी-दस्त की वजह से 30 बेड के वार्ड में 23 बच्चे भर्ती मिले। इसमें आकिफ, बसु, अध्या, शौम्य गुप्ता, आनंद, शराफत अली, रेयान सहित आठ बुखार से पीड़ित हैं, जबकि अर्सलान व सक्षम दो बच्चे मलेरिया रोग से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि मौसम की वजह से यह रोग बच्चों को आसानी से चपेट में ले लेते हैं। इस मौसम में सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चों को बारिश में न भीगने दें। यदि बच्चा बारिश से भीगकर आया है तो उसे साफ पानी से नहला दें। साथ ही धूप में बच्चों का ध्यान रखें। इसके अलावा उन्हें घर का ताजा खाना व पौष्टिक आहार दें। बुखार के लक्षण दिखने पर कुशल चिकित्सक से ही परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें